- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
प्रदोष समय में जब अमावस्या है, तो दिन रात लक्ष्मी पूजन मान्य होता है।
अकोला : स्थानिक खोलेश्वर स्थित श्री भोलेश्वर मंदिर में अकोला पुरोहित संघ की सभा दीपावली पर लक्ष्मी पूजन को लेकर संपन्न हुई.
अतः इस प्रकार रहेंगे मुहूर्त.
वही खाता खरीदी
शुक्रवार 13 नवंबर धनतेरस पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:03 से 11:47 तक, सुबह 6:00 से 7: 16 बजे तक चर में, लाभ में 7: 16 से 8: 39 तक, अमृत में सुबह 8: 39 से 10: 2 बजे तक, शुभ में 11: 25 से 12 : 48 तक, चर मैं दोपहर 3: 34 से 4: 57 बजे तक खाता खरीदी की जा सकती है।
स्याही भरना
कंप्यूटर प्रिंटर पेन इत्यादि में स्याही भरना या आधुनिक संयंत्रों को खातों के लिए तैयार कर सकते हैं। 14 नवंबर शनिवार को सुबह 11:25 से दोपहर 3:34 तक क्रमशः चर लाभ अमृत में.
गादी बिछाना
14 नवंबर सुबह 11: 25 से दोपहर 3:34 तक क्रमश चर लाभ अमृत में , स्थिर लग्न में सायं 5:43 से 7:42 तक व्यापार स्थान मैं बैठने के आधुनिक संसाधन व गादी का मुहूर्त रहेगा.
लक्ष्मी पूजन
f i l e i m a g e
जिस प्रकार से एकादशी सूर्योदय समय में समाप्त हो जाने पर भी दिनभर माननीय होती है। उसी प्रकार से प्रदोष समय में जब अमावस्या है, तो दिन रात लक्ष्मी पूजन मान्य होता है। शनिवार 14 नवंबर को अमावस्या दोपहर 2:16 से लग रही है।
अतः 14 नवंबर को लक्ष्मी पूजन इस प्रकार से रहेगा स्थिर वृश्चिक लग्न में सुबह 6:42 से 8:57 तक कुंभ लग्न में दोपहर 12: 51 से 2: 27 तक, वृषभ लग्न में संध्या 5:42 बजे से 7:41 बजे तक, सिंह लग्न का समय रहेगा रात्रि 12:08 से 2:18 तक.
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:03 से 11:47 तक.
शुभ चौघड़िया
सुबह 7:17 से 8: 39 तक, चर सुबह 11:25 से 12:48 तक, लाभ दोपहर 12:48 से 2:11 तक, अमृत दोपहर 2: 11 से 3:34 तक, लाभ सायन 4:56 से 6:34 बजे तक, शुभ रात्रि 8: 11 से 9: 48 तक, अमृत रात्रि 9:48 से 11:25 तक, चर चौघड़िया 11 : 25 से रात 1:03 बजे
गोधूल प्रदोष मुहूर्त
5:15 से 8: 39 बजे तक तक रहेगा. इसके अलावा द्वी स्वभाव लग्न लग्न के पूर्वार्ध स्थिर भाव में भी पूजन किया जा सकता है.
14 नवंबर को रात्रि 8:11 से 9:48 तक दुकान बंद की जा सकती है.
दुकान खोलने का मुहूर्त
15 नवंबर को अमावस्या तिथि प्रातः 10:34 तक है। अभीजीत मुहूर्त में सुबह 11:03 से 11:47 बजे तक, शुभ मे दोपहर 12:48 से 2: 11 तक दुकान खोल सकते हैं।
16 नवंबर को शुभ समय में सुबह 8:40 से 10:03 तक, चरव अभिजीत में सुबह 11:03 से जो 2: 11 बजे तक दुकान का मुहूर्त किया जा सकता है।
सभा में पंडित रतन तिवारी, हेमंत शर्मा, राजू शर्मा ,भैरू शर्मा, श्यामसुंदर अवस्थी, नरेंद्र पंचारिया, रवि कुमार शर्मा उपस्थित थे।
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा