- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
महाराष्ट्र पुलिस का लोगो डीपी के रूप में रखें
गृहमंत्री अनिल देशमुख के आवाहन पर अच्छा प्रतिसाद
मुंबई दि.११- राज्य के सव्वा दो लाख पुलिस कोरोना के खिलाफ की लड़ाई में योद्धा बनकर जनता के लिए दिनरात काम कर रहे है। उन्हीं में से कुछ जवानों को कोरोना विषाणू की बाधा भी हुई है। ऐसी स्थिति में उनका मनोधैर्य, मनोबल बढ़ाने के लिए एवं उनके सन्मानार्थ राज्य के सभी लोगों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो डीपी के रूप में रखने के गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस आवाहन को राज्य की जनता, मान्यवरों ने बड़े पैमाने पर प्रतिसाद दिया है, जिस पर गृहमंत्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कुर्ला, विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुनिल कलगुटकर का कोरोना से निधन हुआ, उन्हें श्रद्धांजली अर्पित कर गृहमंत्री ने बताया कि राज्य में ओर भी छह पुलिस भाइयों का कोरोना के कारण निधन हुआ है। करीबन ८८७ अधिकारी, पुलिस कोरोना बाधित है और इन पर उपचार शुरू है। वर्तमान के बहुत ही कठिन हालात है और अपनी कार्यक्षमता के दोगुनी क्षमता से पुलिस सर्वत्र कार्य कर रहे है। ऐसी स्थिति में उनका मनोबल बढ़े, हम अकेले है, इस बात का एहसास उनको न हो, उन्हें लगे की हम सभी उनके साथ है। इसी बात के एहसास के लिए मैं अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर पुलिस का लोगो डी. पी. के रूप में रखूँगा, यह लोगो आप सभी ने भी रखकर पुलिसों के कार्य की दखल लेनी चाहिए।
कोई भी संकट आने पर हमारा पुलिस दल ने अपने जान की फिक्र न करते हुए जनता की रक्षा की है और हमेशा तैयार रहते है। २६ -११ के आतंकी हमले भी अपने जान को कुर्बान कर महाराष्ट्र पुलिस दल ने राज्य की जनता की रक्षा की है। इसी तरह अब कोरोना की लड़ाई भी है। इसलिए हम सभी ने उन्हें साथ देना चाहिए, यह आवाहन करने के बाद राज्य के राजनैतिक क्षेत्र के दिग्गज, मनोरंजन क्षेत्र के दिग्गज, क्रीडा क्षेत्र के दिग्गज, उद्योग क्षेत्र के दिग्गज, सामाजिक क्षेत्र के लोग, छात्र एवं आम लोगों ने भी अपने सोशल मीडिया का डी. पी. महाराष्ट्र पुलिस का लोगो रखा है। इस पर गृहमंत्री ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया है
अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर पुलिस दल का लोगो का डी. पी. जिन्होंने रखा है, उसमें प्रमुखता से शाहरुख खान, सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, आनंद महिंद्रा, सलमान खान, रणविर सिंग, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित, अजय देवगण, वरूण धवन, सुनील शेट्टी, करण जोहर, कतरिना कैफ, दिया मिर्झा साजिद नडियादवाला, गझल सम्राट तलत अजिज व पिनाज मसानी, फैशन डिज़ाइनर नीता लुल्ला, कोरिओग्राफर लुबना आदमास समेत अन्य क्षेत्र के दिग्गज भी शामिल है।
......
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा