दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाए

दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीपरशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाए
अकोला:भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव निमित्त  २५ एवं २६ एप्रिल को होने वाले सभी कार्यक्रम अकोला शहर में हर वर्ष मनाया जाता रहा है ।और बडे धूमधाम से शोभायात्रा भी निकाली जाती है। जिसमें हजारों की संख्या में अकोला एवम् आस पास के शहर गांवों से भी भगवान परशुराम जी के भक्त अकोला के श्री भगवान परशुराम चौक खोलेश्वर में एकत्र होकर शोभायात्रा में शामिल होते है। किंतु, इस वर्ष  सार्वजनिक स्वरूप का जन्मोत्सव कोरोना के प्रादुर्भाव की वजह से किसी भी प्रकार से शासकीय नियमों का उल्लंघन ना हो और किसी को भी कोई परेशानी ना हो, इसलिए राजस्थानी मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने एवं राजस्थानी मारवाड़ी ब्राह्मण महिला मंडल ने सभी लोगों से विनंती की है कि, अपने अपने घर में ही दिनांक 26/ 4/ 2020 के दिन शाम को 06/30 बजे  दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव उनकी पूजा अर्चना चालीसा पढ़कर घर में ही आरती करके मनाया जाए। माननीय आमदार श्री गोवर्धन शर्मा जी ने सभी से विनंती की है कि, सब लोग अपने अपने घरों में ही पूजा करें।
    श्री परशुराम भगवान की आरती सभी भक्तों को श्री राजराजेश्वर दरबार सुंदरकांड मंडल के युटुब चैनल पर ही https://youtu.be/iVJXClBtiRI इस लिंक पर उपलब्ध है। सभी लोग भगवान परशुराम जी की आरती का लाभ लेवे ऐसा श्री राजराजेश्वर दरबार सुंदरकांड मंडल के श्री देवेंद्र तिवारी ने आवाहन किया है।
   राजस्थानी मारवाड़ी ब्राह्मण समाज अध्यक्ष  विजय  तिवारी, राजस्थानी मारवाड़ी ब्राह्मण महिला अध्यक्ष लता शर्मा भगवान श्री परशुराम चौक नव दुर्गा उत्सव मंडल की अध्यक्ष रविता श्यामसुंदर शर्मा, बहुभाषक ब्राह्मण समाज के  उदय महा इन सभी ने शोभायात्रा के कार्यक्रम रद्द और सभी घर में ही रहकर पूजा अर्चना करे ऐसी विन्नंती की है।

टिप्पण्या