Shri ram navmi 2022-Akola City - festival: वेद मंत्रों की गर्जना में हुई श्री राम रामदरबार की स्थापना: श्री राम उत्सव समिति के पंच दिवसीय रामदरबार में विविध सांकृतिक धार्मिक कार्यक्रमो का शुभारंभ





नीलिमा शिंगणे जगड़

अकोला: विगत कई वर्षों से धार्मिक क्षेत्र में सांकृतिक विचार धारा के प्रचार प्रसार को समाज जन तक पहुचाने में अग्रेसर  एवं सामाजिक दायित्व को निभाते हुए शहर के मध्य भाग स्थित महात्मा गांधी चौक परिसर में दुर्गा माता मंदिर के सामने श्री राम उत्सव समिति की ओर से श्री राम नवमी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम उत्सव समिति की ओर से पंच दिवसीय धार्मिक आध्यात्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया है | जिसके चलते आज बुधवार को सुबह 10:30 बजे वेद मंत्रो की गर्जना के साथ प्रभु श्री राम दरबार की स्थापना संपन्न हुई । 



इस अवसर पर सर्वप्रथम पं श्रीकांत इंदौरिया,पं सुरेश शिवाल,पं लाला तिवारी पं विनोद महाराज,पं दीपक शर्मा ,पं विपुल शिवाल ने शांति पाठ , पुरुसुक्त एवं श्री सूक्त का पठन करते हुए मुख्य यजमान अरुण कुमार शर्मा एवं पंकज कागलीवाला सह पत्नी व समिति के अध्यक्ष संतोष हुशे के हाथों षोडस पूजा संपन्न कराई | 


तिरुपति बालाजी स्वरूप में साकार मंडप




महा आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद हजारो राम भक्तो ने श्री राम दरबार की प्राचीन प्रभु श्री राम की प्रतिमा के दर्शन कर मनोरथ सिद्धि का संकल्प लिया | तिरुपति बालाजी स्वरूप में साकार मंडप को देखने के लिए दूर-दूर से राम भक्त  श्री राम उत्सव समिति के राम दरबार के दर्शन करने गांधी चौक पहुंच रहे हैं वही युवा वर्ग प्रभु श्री राम के साथ तिरुपति बालाजी की झांकी के सेल्फी निकाल कर इस समय को यादगार बना रहे है । समिति की ओर से सभी भाइयों को हनुमान कवच तथा प्रसाद का वितरण किया जा रहा है ।





स्थापना के समय सर्वश्री भरत जी मिश्रा, राधेश्याम शर्मा , विजय तिवारी, अमरीश शुक्ला, राजेश सोनालेकर, शैलेश खरोटे,जय तिवारी, गोविंद शर्मा, भूषण इन्दोरिया,आकाश ठाकुर, शाम पचौरी, किशोर गुजराती,अभय बिजवे, शिवम गुजराती, रामअन्ना गड्डम, मानसिंग ठाकुर, बाबूलाल शुक्ला, संतोष यादव, देवेंद्र तिवारी, अंकुर सुरेका,मनोज शर्मा, संतोष अग्रवाल, संतोष पांडे, राहुल ठाकुर, बंसी चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

टिप्पण्या