Akola-Aam-Aadmi-Party-protested: पंजाब में जनहितैषी निर्णय लेने की प्रक्रिया पर दिल्ली में हमले का अकोला आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया

विरोध प्रदर्शित करते हुऐ अकोला आम आदमी पक्ष पदाधिकारी, कार्यकर्ता





ॲड. नीलिमा शिंगणे जगड

अकोला:  बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के प्रमुख़ अरविंद केजरीवाल के बंगले पर भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्या ने हमला किया  था। यह  हमला सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ही नहीं बल्कि दिल्ली और पंजाब में जनहितैषी निर्णय लेने की प्रक्रिया पर भी है।  इसलिए गुरुवार को अकोला में आम आदमी पार्टी ने गांधी जवाहर बाग में शांतिपूर्ण तरीकेसे विरोध  प्रदर्शन किया है, ऐसी जानकारी महानगर संयोजक डॉ. खंडेराव दाभाडे इन्होने दी।



इस समय गांधी जवाहर बाग में शाम साढ़े चार बजे मा. गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया गया है। 



इस अवसरपर  आम आदमी पार्टी, अकोला जिला संयोजक  अरविंद कांबले, महानगर संयोजक डॉ. खंडेराव दाभाडे, महानगर सह संयोजक संदीप जोशी, संगठन प्रमुख ठाकुरदास चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता काजी लयाक अली, सचिव गजानन गन्नवीर, अनुराग झुनझुनवाला, विजय भटकर, दर्पण खंडेलवाल, ज्ञानेश्वर सखारकर और संतोष दाभाडे, सुखदेव गोपनारायण, अमोल कांबले, आकाश वानखड़े, प्रवीण इंगले, नदीम खान, नितिन खंडारे, विलास सावांग , तुषार फुडेन, ऋषभ अत्तरकर, आशीष गोपनारायण, नसीम खान और अन्य उपस्थित थे।

टिप्पण्या