Solar eclipse-India-Saturday-Akola: सूर्य ग्रहण शनिवार को भारत में नहीं दिखाई देगा: धार्मिक विधि आवश्यक नहीं अकोला पुरोहित संघ की सभा

Solar eclipse will not be visible in India on Saturday: Religious rituals not necessary: ​​Akola Purohit Sangh Sabha (file photo)



अकोला: दुनिया भर में शनिवार  4 दिसंबर को सूर्य ग्रहण होने जा रहा है, ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिये सूर्य ग्रहण की धार्मिक विधि करने आवश्यकता नहीं है,  ऐसी जानकारी अकोला पुरोहित संघ ने दी है.




सूर्य को पिता आत्मा और प्रबल आत्मविश्वास का प्रतीक ज्योतिष शास्त्र में समझा जाता है. सूर्य से और भी अनेक हजारों विषय जन्मकुंडली के माध्यम से देखे जाते हैं, सूर्य ग्रहण चाहे जहां कहीं हो रहा हो इसका प्रभाव जन्म कुंडली जन्म राशि पर जरूर पड़ता है. शनिवार को होने वाला सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि जेष्ठा नक्षत्र मैं होने जा रहा है.




भारत में सूर्य ग्रहण की धार्मिक विधि की आवश्यकता नहीं है, नाही गर्भवती महिलाओं को ग्रहण संबंधित धार्मिक विधि पाली की जरूरत नहीं है. 



महाराष्ट्र पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका दक्षिण अफ्रीका दक्षिण ऑस्ट्रेलिया अटलांटिक महासागर मैं दिखाई देगा. सम्राट पंचांग के अनुसार भारतीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण का आरंभ अनुसार प्रातः 10:59 बजे होगा. पूर्ण रूप से प्रारंभ प्रारंभ दोपहर 12:33 बजे. ग्रहण का मध्य दोपहर 1:04. ग्रहण समाप्त दोपहर 3:07 होगा. 



पुरोहित संघ की सभा में पंडित श्यामसुंदर अवस्थी, रमेश आडीचवाल, विमल व्यास, प्रमोद तिवारी, राजेश सिरोलिया, पंडित रवि कुमार शर्मा आदी उपस्थित थे.

टिप्पण्या