- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
बार्शीटाकली पुलिसकी कार्यवाही; गौकशी करने वाले नौ आरोपी हिरासत में Proceedings of Barshitakali Police; Nine accused of cow slaughter in custod
- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
बार्शीटाकली पुलिसकी कार्यवाही; गौकशी करने वाले नौ आरोपी हिरासत में
आरोपियों के पास से जप्त किया गया 1 जीवंत गौवंश, 550किलो गोवंश मास, गौवंश की कत्तल में उपयोग में लाये जाने वाले धारदार शस्त्र, वजन-काटा, तराजु, सहित 02,34,000/-₹ का मुद्देमाल.
अकोला,दि.१: बार्शीटाकळी पुलिस स्टेशन हद में गौवंश अवैध रूप से कत्तल के लिए लाए गए है ऐसी जानकारी बार्शीटाकळी पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक तिरुपती राणे को मिली उन्होंने तत्काल वरीष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर व वरिष्ठों के मार्गदर्शन में इस जानकारी के अनुसार ही तत्काल पुलिस दल के साथ टाऊन परिसर मे 5 अलग अलग कार्यवाही करते हुये 1 जीवंत गौवंश, 550 किलो गौवंश मास, वजन काटा, तराजु, जिन शस्त्रों से आरोपी गौवंश की कत्ल कर रहे थे वे सभी धारदार शस्त्र, दो मोटर सायकिल, इत्यादी मुद्देमाल कीमत अंदाजन 02,34,000/- जप्त कर लिया, इस कार्यवाही में पुलिस ने 9 आरोपियों को हिरासत में लिया है, आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इसके पूर्व भी पुलिस ने इसी परिसर से साहसी कार्यवाही करते हुए सैकड़ो गौंवंशो को जीवन दान दिया है। इस कार्यवाही को जिला पुलिस अधीक्षक अमोघ गांवकर के मार्गदर्शन में व उपविभागीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर तिरुपती अशोक राणे, सुरेंद्र जोशी, शरद सांगळे, ज्ञानेश्वर गीते, किशोर पवार, मदन डोईफोडे, शुद्धोधन दाभाडे, ड्रायव्हर मोरे, विजय डमाले इन्होंने अंजाम दिया है।
''गौवंश पुलिस ने जप्त कर संगोपन व संरक्षण हेतु आदर्श गौसेवा एवं अनुसंधान प्रकल्प में रवाना कर कार्यवाही को अंजाम दिया।''
अधि. धीरज शुक्ला
आदर्श गौसेवा एवं अनुसंधान प्रकल्प अकोला.
- लिंक मिळवा
- X
- ईमेल
- अन्य अॅप्स
टिप्पण्या
टिप्पणी पोस्ट करा